नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एन्टी करप्शन इंडिया वाराणसी इकाई ने गणतंत्र दिवस बड़े धूमधाम से मनाया।
नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एन्टी करप्शन इंडिया(राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम भ्रष्टाचार निवारण भारत) की वाराणसी इकाई ने देश के महापर्व गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती स्वेता मिश्रा महिला मोर्चा के कार्यालय पर बड़े ही धूमधाम से मनाया।
हम सभी लोग जानते है कि भारत में 26 जनवरी को मनाया जाने वाला गणतंत्र दिवस हमारे देश के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन रहा है। यह दिन हमारे देश का संविधान लागू होने और भारत को एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में घोषित किए जाने का भी प्रतीक है।
कार्यक्रम का संचालन एवम व्यवथापक नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड एन्टी करप्शन इंडिया से मण्डल महासचिव श्री ब्रजेन्द्र नन्दन जो की भारतीय जीवन बीमा निगम वाराणसी शाखा भारत सरकार में कार्यरत हैं ने किया।कार्यक्रम का शुभारंभ झंडाउत्तोलन कर राष्ट्र गान से प्रारंभ हुआ। ततपश्चात सभी प्रतिभागियों ने गीत गाया, राष्ट्र बलिदान गीतों पर डांस किया एवम जय भीम, जय भारत, जय हिंद, भारत माता की जय आदि नारे लगाए।
इस दौरान मौजूद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती स्वेता मिश्रा, मण्डल महासचिव ब्रजेन्द्र नन्दन, जिला महासचिव श्रीमती सिमरन महिला मोर्चा,जिला वरिष्ठ सदस्य अब्दुल वाहिद,महानगर महामंत्री सोनू कन्नौजिया,जिला मंत्री प्रकाश जायसवाल,जिला महामंत्री शशि कांत निगम,राधा,छोटी,खुशी,पिहू,पूनम प्रजापति,नीलू प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।